इटावा31जुलाई*चकरनगर के टिटावली गांव में करेंट से युवक की मौत*
इटावा:- चकरनगर बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट लगने से मोहित सिंह 22 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सहसो थाना क्षेत्र के टिटावली गांव निवासी रामकुमार यादव का बड़ा बेटा शनिवार प्रातः 8:00 बजे घर के अंदर बिजली बोर्ड को ठीक कर रहा था उसी दौरान बिजली का करंट राहुल को लग गया। राहुल को तड़पता देख परिजनों ने बचाने का प्रयास किया। प्राइवेट चिकित्सक को भी दिखाया तब तक देर हो चुकी थी सहसो थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शादी 20 जून 2021 को प्रियंका निवासी परसोना भिंड से हुयी थी। उक्त घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
*वन्दना यादव*

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*