इटावा11अक्टूबर*सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की नेत्र रोग चिकित्सक के पति पर नाबालिग लड़की ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप*
*नाबालिक लड़की से करा रहे थे दो महीने से मजदूरी, अश्लील हरकत पर मजदूरी बन्द कर दी तो नही दी तनख्वाह*
*तनख्वाह के पैसे मांगने पर नाबालिग लड़की पर चोरी का इल्जाम लगाकर भगाया*
*महिला डॉक्टर व उसके पति ने नाबालिग बच्ची को चोर बताकर व्हाट्सएप के ग्रुपों में बायरल की फोटो*
*घटना में सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी की महिला डॉक्टर भी शामिल*
*(सुघर सिंह सैफई)*
इटावा। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जहां कार्यवाहक कुलपति डॉ० रमाकांत यादव द्वारा व्यवस्थाओं को सुधार कर मेडीकल यूनिवर्सिटी में बेहतरीन इलाज का इंतजाम किया गया है और प्रदेश भर में अस्पताल की तारीफ हो रही है खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की तारीफ करके गए है। वही सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की नेत्र रोग विभाग की महिला डॉक्टर व उसका पति मेडीकल यूनिवर्सिटी की नाक कटाने पर तुले है। इन दोनों ने पहले एक बीमार 16 साल की नाबालिग लड़की से 2 महीने तक अपने घर का काम कराया। महिला डॉक्टर के पति ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत की और जब लड़की ने काम पर जाना बंद कर दिया और अपनी तनख्वाह के पैसे मांगें तो पति पत्नी ने चोरी का इल्जाम लगाकर सोशल मीडिया पर उसको चोर बताकर फ़ोटो बायरल कर दी। महिला चिकित्सक लगातार लड़की की मां को धमका रही है। और 80 रुपये की मांग कर रही है न देने पर धमकी दे रही है।
महिला डॉक्टर व उसके पति की धमकी से नाबालिग लड़की व उसकी मां दहशत में है लड़की के पिता की 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। लड़की और उसकी मां डॉक्टरों के घरों में मजदूरी का काम करते हैं सैफई तहसील के सामने झुग्गी में रहने वाली आरती (काल्पनिक नाम) के पति की मृत्यु लगभग 12 वर्ष पहले हो चुकी है उसकी सुनीता (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष पुत्री है जिसके दिल में छेद है ग्वालियर व कानपुर में भी इलाज हुआ। लेकिन पैसे न होने के कारण इलाज बंद हो गया। इलाज के पैसे ना होने की वजह से मां बेटी दोनों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों व कर्मचारियों के यहां कपड़े धुलना, बर्तन मांजने, खाना बनाना, और झाड़ू लगाने की नौकरी कर अपना जीवन यापन करना शुरू किया।
यह कैसी विडंबना है कि अपने इलाज कराने के लिए खुद बीमार नाबालिग लड़की मजदूरी कर रही है और अपनी बेटी के इलाज कराने के लिए खुद माँ भी मजदूरी कर रही है और एक महिला डॉक्टर उसे धमका रही है उस नाबालिग बच्ची की मां को फोन पर धमकी दे रही है।
जब इस मामले में सैफई संवाददाता सुघर सिंह ने महिला डॉक्टर से बात की तो उसने कहा कि लड़की ने मेरे पति की जेब से दो बार मे बारह हजार रुपये चोरी किए हैं और लड़की को हमने 1000 रुपये प्रति महीने की मजदूरी पर रखा हुआ था। जिसकी तनख्वाह दो हजार रुपये लड़की मुझसे ले जा चुकी है। लड़की पर मेरा 80 रुपये बाकी है या तो लड़की मेरे घर 80 रुपये का काम करे या फिर आप (मीडिया) लड़की से मेरे 80 रुपये दिला दीजिए।
नाबालिग पीड़िता को लेकर सैफई के युवा अधिवक्ता यदुवीर सिंह जॉनी ने थाना सैफई पहुँचकर पीढ़िता से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिलाया। इस मामले में थाना सैफई के प्रभारी निरीक्षक मु० तारिक ने बताया कि पीढ़िता का प्रार्थना पत्र मिला है जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak