इटावा02जनवरी*इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एसओ बढ़पुरा मुकेश कुमार सोलंकी को किया गया सम्मानित
ओवरलोडिंग व अवैध खनन रोकने व कोरोना काल मे सक्रियता व बेहतर पुलिसिंग, थाने की साज सज्जा को लेकर किया सम्मानित
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, व रात्रि गस्त, पत्रकारों का सहयोग करने, थाने की साज सज्जा करने, अपराधों पर रोकथाम लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारियों ने आज थानाध्यक्ष बढ़पुरा मुकेश कुमार सोलंकी को पगड़ी, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
एसओ बढ़पुरा मुकेश कुमार सोलंकी द्वारा बढ़पुरा थाना क्षेत्र में आपराधिक मामलों पर लगाम लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया इसके अलावा दो नदियों चम्बल यमुना के मध्य के गाँवों में रात्रि कड़कड़ाती सर्दी में पुलिस गस्त व सक्रियता व शांति व्यवस्था सहित तमाम अपराधियों को जेल भेजने व थाना पुलिस द्वारा पुलिस मित्र की तरह कार्य करने को लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की 50 से अधिक सदस्यों ने बढ़पुरा थाने पहुँचकर एसओ मुकेश कुमार सोलंकी को सम्मानित किया।
सम्मानित करने वाली टीम में प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, संरक्षक राम नरेश पोरवाल, मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, मंडल सचिव विनीत कुमार, ज़िला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, पुष्पराज ज़िला अध्यक्ष इटावा, अनिल चौधरी जिला उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा, प्रांजल वर्मा, नेहा खान, प्रेम माथुर, डॉ अखिलेश गौतम, अनिल चौधरी, विनीता यादव, आशीष यादव, रामकुमार यादव, कोमल भदौरिया, श्रुति, प्रीती, चंद्र प्रताप भदौरिया, विशाल भदौरिया, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, विपिन कुमार भदौरिया गोविंद कुमार पाल, विपिन कुमार सिंह भदोरिया, आदि ने एसएसपी को माल्यार्पण कर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*