इंदौर29अगस्त24*मिसाल बनीं इंदौर की पुलिस अधिकारी*
बच्चियों और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
इंदौर की एक साहसी महिला पुलिस अधिकारी *अनिला पाराशर* ने समाज में बदलाव लाने के लिए एक अनूठी और महत्वपूर्ण पहल की है।
इस पुलिस अधिकारी ने न केवल लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का बीड़ा उठाया है, बल्कि उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सैनिटरी पैड भी वितरित कर रही हैं। उनकी इस पहल ने न केवल लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया है।
*अनिला पाराशर* सीआईडी में टीआई के पद पर पदस्थ है। वे कई वर्षों से अंविका समाजसेवा संस्था से जुड़कर यह कार्य कर रही है। अनिला ने बताया कि मैंने महसूस किया कि आज के समय में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया