ब्रेकिंग न्यूज,,,,,,,,,
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*आजाद समाज पार्टी को झटका, अमीर आलम खान और नवाजिश आलम अब थामेंगे कांग्रेस का हाथ
*लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर *पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद अमीर आलम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
दोनों नेता 23 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अमीर आलम खान ने समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि अमीर आलम खान और नवाजिश आलम ने 18 सितंबर को आजाद समाज पार्टी से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद से ही दोनों के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज थीं। अब कांग्रेस में शामिल होने की तारीख सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की संभावना भी बताई जा रही है। दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में इसके संभावित राजनीतिक प्रभाव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
More Stories
शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*