आगरा26जून*दो बच्चे के पिता ने किया छात्रा के साथ रेप पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
आगरा। आगरा में आठवीं की छात्रा के साथ दो बच्चों के पिता ने किया रेप। छह माह से लगातार कर रहा था रेप।
घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है। कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी के पिता जूते का काम करते हैं। पिता ने रविवार को थाने में पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक सप्ताह पूर्व पिछले रविवार को पड़ोस का ही रहने वाला आरोपी अपने साथी के साथ रात करीब दो बजे छत पर आया। छात्रा उस समय अपने पिता के पास ही सो रही थी।
सोते समय आरोपी ने मुंह बांध दिया। तभी छात्रा की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया। पास में ही सो रहे परिजन जाग गए। हालांकि तब तक एक आरोपी भाग गया। दूसरे आरोपी को घरवालों ने दबोच लिया। इसी दौरान आरोपी ने तमंचा छात्रा के पिता पर लगा दिया। इसके बाद वह बुरी तरीके से भयभीत हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
घटना की जानकारी छात्रा के पिता ने अपने रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार ने छात्रा को अपने घर बुला लिया। जानकारी होने पर आरोपी रिश्तेदार के घर पहुंच गया। वहां जाकर छात्रा से मिलने के लिए दबाव बनाया।जमकर हंगामा किया। उसके बाद रिश्तेदार को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर छात्रा से बात की तो उसने बताया कि करीब 6 माह से वह लगातार उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है।
छात्रा को और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी थी। इसके चलते वह डर गई थी। आरोपी ब्लैकमेल करके बलात्कार कर रहा था। तब पिता ने तहरीर थाना एत्माद्दौला पर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने बताया कि आरोपी दो बच्चों का पिता है।

More Stories
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया