आगरा03मार्च*भाकियू हलधर ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध मे किया प्रदर्शन।
भारतीय हलधर किसान यूनियन ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर किसानों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी कर दिया धरना
संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक की रिपोर्ट मथुरा से
मामला यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा का है जहां से गुजरने वाली किसानों की गाड़ियों से टोल वसूलने के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया साथ ही टोल से गुजरने वाली लाइने भी बंद कर दी सैकड़ों की संख्या में किसान टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल प्लाजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सोलंकी ने बताया कि किसानों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा
भारतीय हलधर किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्लाजा के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा वही टोल प्लाजा के अधिकारियों किसानों की समस्या का हल करने का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया ।।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सोलंकी राष्ट्रीय सचिव युवा कन्हैया शर्मा एवं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*