अलीगढ़4मई26*बंगाल जीत पर इगलास (अलीगढ़) में जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
इगलासअलीगढ़से रमेश सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़*पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी पूरे देश में देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के इगलास क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और पार्टी के झंडे लहराते हुए जीत का उत्सव मनाया।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में एक बड़ा संदेश है।
कार्यक्रम के दौरान सड़क पर ही एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय नजर आया।
इगलास, अलीगढ़ से
रमेश सिंह, यूपी आजतक

More Stories
लखनऊ10अगस्त26*बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त करने की मांग*
लखनऊ10अगस्त26*शिक्षा और रोज़गार के सवाल पर जस्टिस मोर्चा का एलान*
लखनऊ10अगस्त26*सहादतगंज क्षेत्र में की बैठक 3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ*