अलीगढ़19जून25*भ्रष्टाचार में संलिप्त हीरालाल बारहसैनी
इण्टर कॉलेज के कंट्रोलर को हटाने की मांग
यूपी आज तक से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन की रिपोर्ट
अलीगढ़। भ्रष्टाचार में संलिप्त हीरालाल
बारहसैनी इंटर कॉलेज के कंट्रोलर मनोज कुमार परिहार को हटाने के लिए हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं
भाजपा नेता बृजेश कंटक विद्यालय के सामान्य सदस्यों के साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़
परिक्षेत्र कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरी को विद्यालय में चल रहे विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचारों के बारे
में अवगत कराया। पूर्व प्रबंधक बृजेश कंटक ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा
विद्यालय की प्रबंध समिति को कालातीत घोषित करते हुए प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करते हुए कालातीत प्रबंध समिति के चुनाव दो माह में संपर्क करने की आदेश पारित किए थे और यह आदेश वर्ष 2024 के नौवें महीने की चार तारीख को जारी किया गया था उसके पश्चात लगभग नौ माह बीत चुके हैं इसके बावजूद भी अभी तक विद्यालय में चुनाव से संबंधित कोई भी परिचर्चा नहीं हो रही और कंट्रोलर अपने मूल काम को भूलकर विद्यालय के बड़े बाबू के साथ मिलकर भ्रष्टाचार जैसे कामों में लिप्त हो गए हैं और कंट्रोलर द्वारा चुनाव संपन्न कराने हेतु अनावश्यक पत्र जाति की मांग की गई जिसका जवाब तभी कंट्रोलर को दे दिया गया था। कंट्रोलर ने चुनाव कराने का कोई भी सार्थक प्रयास नहीं किया केवल चुनाव कराए जाने की दिशा में दिखावा मात्र करते रहे जो संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश की पूर्णता अवहेलना है। अतःइस सम्बन्ध में निवेदन किया गया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मनोज कुमार परिहार को तत्काल प्रभाव से कंट्रोलर से हटाकर नवीन कंट्रोलर नियुक्त किया जाए जिससे विद्यालय के प्रबंध समिति के चुनाव का समय पूर्ण हो सके एवं विद्यालय का समुचित विकास क्रम नियमित रूप से चलता रहे। इस दौरान यहां पर शिकायत करने जाने वालों में पूर्व अंकेक्षक गोयल पीतल, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सांई, साधारण सदस्य राधेश्याम स्क्रैप, राहुल स्क्रैप, नवीन मामा, कमल बाबा, पारस गुप्ता, विशाल देशभक्त, मयंक कुमार, सुमित साइंटिफिक, ह्रदेश सुरीर, दीपू दीप लाइन, जितेन्द्र जीतू, शैलेन्द्र शेलू प्रधान और अनुपम सज्जू आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली3मई26*“SIR विवाद: 65 लाख वोटरों के अधिकार छिनने का आरोप, नागरिक समाज ने चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
NewDelhi 3May26*“SIR controversy: Civil society raises serious questions about the Election Commission alleging
सुल्तानपुर3मई26*अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश*