अलीगढ़15मई24*सड़क हादसे में पिता – पुत्र की मौत , रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
समृद्धि टाउनशिप के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया । जिसमे बाइक सवार तेजवीर , उसकी पुत्री पलक और सोनल , पुत्र कान्हा और पत्नी लक्ष्मी घायल हो गए , थाना क्षेत्र में 12 मई की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को दिया । जिसमें पिता – पुत्र की मौत हो गई । दो बेटियां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए । मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है । ज्ञानसिंह निवासी थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर ने थाना मडराक में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई तेजवीर पुत्र हरप्रसाद अपनी बाइक से परिवार के साथ 12 मई शाम गांव नगला मान सिंह से वापस घर लौट रहा था । सफर के दौरान ही शाम पांच बजे के करीब मडराक थाना क्षेत्र के समृद्धि टाउनशिप के निकट पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया । जिसमे बाइक सवार तेजवीर , उसकी पुत्री पलक और सोनल , पुत्र कान्हा और पत्नी लक्ष्मी घायल हो गए । घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान तेजवीर और उनके की मृत्यु हो गई ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….