अयोध्या9मई26*बाइक सवार दो युवको की पिकअप से जोड़दार टक्कर मके दर्दनाक मौत
अयोध्या जिले में थाना कोतवाली बीकापुर अंतर्गत सोनखरी गांव के पास जलालपुर से तारुन मार्ग पर अपने ननिहाल पोहपी से घर वापस लौट रहे बाइक सवार नितिन 19नीतेश 18 निवासी वनघुसरा तकमीनगंज थाना तारुन की बाइक व तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर में बाइक चालक बड़े भाई नितिन शर्मा 19 की हुई दर्दनाक मौत,बाइक पर पीछे बैठा छोटा भाई नितेश हुआ गम्भीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भेजा गया है। हादसा शाम करीब 3:30 बजे के आस पास का बताया गया,स्थानीय लोगों ने पिकअप को चालक सहित पकड़ लिया और बीकापुर कोतवाली में सूचना दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा दुर्घटना का शिकार हुए दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजा गया। जांच के बाद चिकित्सक एसके मौर्य ने बाइक चालक बड़े भाई नितिन शर्मा को मृत घोषित कर दिया तथा बाइक पर पीछे बैठे छोटे भाई नितेश को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। सड़क हादसे की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वार बताया गया कि दुर्घटना करने वाले पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*