अब्दुल जब्बार
अयोध्या8सितम्बर25*रुदौली के मशहूर शायर मुजीब रुदौलवी को मिला शाइनी स्टार अवध सम्मान
भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला ख्वाजा हाल में स्थित सर सय्यद मिशन कोचिंग सेंटर के प्रांगण में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष रुदौली तारिक रूदौलवी के पिता रुदौली की मशहूर हस्ती प्रसिद्ध शायर मुजीब रूदौलवी को शुभंकर वेल्फेयर सोसायटी की ओर से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शायर मुजीब रूदौलवी के सम्मानित की सूचना मिलते ही समाज वादी पार्टी के पूर्व विधायक सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मिया, कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री, पूर्व राज्यमंत्री दिल्ली सरकार दयानंद शुक्ला, डॉ अनवर हुसैन,शहाब अख्तर एडo,मो0 अतीक खान, शकील रुदौलवी, विधानसभा अध्यक्ष रुदौली यूथ कांग्रेस अबूबकर,तारिक रुदौलवी, आशीष शर्मा, रमेश यादव, मुकेश यादव, फतेह खान, मो तौकीर उर्फ अरबाज सहित समस्त नगर वासियों ने बधाई दिया। पश्चात उसके शायर मुजीब रूदौलवी ने शुभंकर वेलफेयर सोसाइटी का धन्यवाद भी किया।
More Stories
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*
मथुरा 15 अक्टूबर 26* चोरी किये गये माल सहित 02 अभियुक्तगण को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर:15अक्टूबर26* एनएचएम संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उतरे चौधरी नरेश टिकैत, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र