अब्दुल जब्बार
अयोध्या8अक्टूबर25*रुदौली से 10 हज़ार कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ महारैली में होगा शामिल :मण्डल प्रभारी
भेलसर(अयोध्या)बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाली राज्यव्यापी विशाल महारैली को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है। इसी क्रम में 271विधानसभा क्षेत्र रुदौली से मसीहा मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर क़रीब 10 हजार कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ के लिए रवाना होंगा।यह ऐतिहासिक महारैली 9 अक्टूबर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से मान्यवर मसीहा श्री कांशीराम साहब स्मारक स्थल पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आयोजित होगी। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी।
इसी क्रम में 271रुदौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा कार्यकर्ताओं का जत्था अयोध्या मंडल प्रभारी मंडल गया शंकर कश्यप एडवोकेट एंव विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज के के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना होगा।
मण्डल प्रभारी गया शंकर एडवोकेट ने बताया कि बसपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है उन्होंने कहा कि बुधवार से ही रुदौली क्षेत्र से बसों और निजी वाहनों के जरिए कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ के लिए कूच करना शुरू कर दिया है।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पहले से ही सक्रिय किया गया है इसके लिए सेक्टर स्तर पर जगह-जगह बैठकें और तैयारी शिविर चलाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच सकें।बसपा मण्डल प्रभारी गया शंकर ने कहा कि यह महारैली बहुजन एकता,सामाजिक न्याय और कांशीराम जी के मिशन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि वे कांशीराम जी के आदर्शों और बहन मायावती जी के नेतृत्व को मजबूती देने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र से एक ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*