अब्दुल जब्बार
अयोध्या8अक्टूबर25*रुदौली में बंदरों के हमले में भाकियू उपाध्यक्ष अफजल खान घायल, अस्पताल में भर्ती
भेलसर।रुदौली नगर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल खान पर बंदरों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आदर्श नगर पालिका रुदौली क्षेत्र में घटी है उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
रुदौली नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है आए दिन लोगों पर बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।बन्दरो के हमले से घायल किसान यूनियन नेता अफजल खान ने बताया कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका और वन विभाग इस गंभीर स्थिति में मूकदर्शक बने हुए हैं जबकि प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति बंदरों का शिकार हो रहा है।
भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल खान ने प्रशासन से मांग की है कि वह इन जंगली बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए ताकि नागरिकों को इस आतंक से राहत मिल सके।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*