*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या7अक्टूबर*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित न रहे एक भी कृषक……रामचन्द्र यादव*
भेलसर(अयोध्या)किसान सम्मान निधि से वंचित नये किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु साइड खुल गयी है।इस बार शतप्रतिशत किसानों को लाभ सुनिश्चित होना चाहिए।यह बातें आज रानीमऊ में बिधायक रामचंद्र यादव ने किसानों के बीच कृषि विभाग के कर्मचारियों से कही।
अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों ने किसी कारणवश अभी तक ऑनलाइन नही कराया था अथवा किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नही हुआ था।ऐसे किसान अपनी नवीनतम खतौनी,पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी ले जाकर जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन करा सकते है।इस बार मोबाइल पर OTP आने के कारण जनसेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने हेतु जाते समय अपना मोबाइल सेट लेकर जाना अनिवार्य है।जिन काश्तकारों का रजिस्ट्रेशन पहले से हो गया है परंतु किसी लिपिकीय त्रुटि के कारणवश सम्मान निधि नही मिल पा रही है।आधार कार्ड,पासबुक और खतौनी की छायाप्रति लेकर मवई ब्लॉक के कृषक मवई ब्लॉक में स्थित कृषि बीज गोदाम में और रुदौली ब्लॉक के कृषक भेलसर ओवर ब्रिज के बगल कृषि बीज गोदाम में 11,12 और 13 अक्टूबर को त्रुटियों को संशोधन कराकर ठीक करा सकते है।
दुर्घटना के शिकार हुए रानीमऊ निवासी पचई रावत के घर विधायक रामचंद्र यादव पहुचकर अधिकारियों से वार्ता कर मृतक की पत्नी को आवास,पेंशन,राशन कार्ड और अहेतुक राशि अविलंब दिलाने की बात कही।इस अवसर पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव,प्रधान प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा,कोटेदार संतोष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*