अयोध्या31अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[31/08, 10:47 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
वेतन की माग को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत रूदौली के निविदा कर्मचारियों का शानिवार से अनिश्चित कालीन बहिस्कार शुरू
भेलसर(अयोध्या)विद्युत मजदूर पंचायत रूदौली के निविदा कर्मचारी जुलाई माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
निविदा विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ा हैं।
मालूम हो कि अधिशासी अभियंता विद्युत रुदौली के अधीन विद्युत उप केंद्रो पर कार्यरत निविदा कर्मियों को जुलाई माह का वेतन नही मिल सका है।वेतन की माग को लेकर कर्मचारियों ने शानिवार से अनिश्चित कालीन बहिस्कार पर जाने का ज्ञापन विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश शाखा रुदौली के अध्यक्ष सतेंद्र पांडे की अगुवाई में अधिशासी अभियंता को सौंपा था। विद्युत उपकेंद्र रुदौली शहर,रुदौली ग्रामीण
पर निविदा कर्मियों ने वेतन भुगतान की माग को लेकर उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार किया।
विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश शाखा रुदौली के अध्यक्ष सतेंद्र पांडे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों को खाने के लाले पड़ गए।कहा कि निविदा कर्मचारियों को सुरक्षात्मक उपकरण तक विभाग नहीं उपलब्ध करा रहा है। जिससे जान को जोखिम डाल कर्मचारी काम कर रहे हैं और वेतन का भुगतान भी नहीं हो रहा है।वेतन भुगतान न होने तक कर बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रहेगा। बताया कि विद्युत उपकेंद्र रुदौली शहर और रुदौली ग्रामीण के अलावा विद्युत उपकेंद्र बाबा बाजार,मवई रायपुर, पटरंगा, शुजगंज, सैदपुर,सोहावल तहसील के विद्युत उपकेंद्र गोंडवा उपकेंद्र पर प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार चल रहा है। विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से विद्युत शहर रुदौली में विद्युत आपूर्ति में कई स्थानों पर समस्या आई।उपभोक्ताओं को शिकायत के कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति सही न होने से भारी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
अधिशाषी अभियंता विनय सोनी ने बताया कि अकॉउंट ऑफिस से वार्ता हुई है। एक से दो कार्य दिवस मे वेतन निर्गत हो जायेगा। कहा की निविदा कर्मचारियों के हड़ताल से अभी आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
[31/08, 10:48 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
एक कर्मचारी देखते हैं कई पटल का कार्य
प्राइवेट कर्मियों के बिना कैसे होगा बेड़ा पार
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली में तैनात एक कर्मचारी कई पटल का कार्य करने को मजबूर हैं ऐसे में प्राइवेट कर्मियों के बिना कैसे कार्य पूरा होगा यह एक बहुत बड़ा सवाल है।
जानकारी के अनुसार तहसील रुदौली में तहसीलदार न्यायिक कोर्ट की स्थापना हुई लेकिन अलग से किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई।इसी तरह उप जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट की स्थापना हुई लेकिन यहां भी अलग से किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई।सैयद इमरान शाहिद एसडीएम के स्टेनो है लेकिन उन्हें तहसीलदार के पेशकार/ एम जे का कार्य भी देखना पड़ रहा है, राघवेंद्र सिंह एडब्ल्यूबीएन के पद पर कार्यरत हैं लेकिन उन्हें तहसीलदार न्यायिक के पेशकार /एम जे का कार्य भी देखना पड़ रहा है, बंशीधर मिश्रा नायब नाजिर हैं लेकिन उन्हें उप जिलाधिकारी न्यायिक के पेशकार का कार्य भी देखना पड़ता है, बशारत मुईद उपजिलाधिकारी के अहलमद के पद पर कार्यरत हैं लेकिन उन्हें नकल नवीस का कार्य भी देखना पड़ रहा है। तहसीलदार रुदौली तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक कोर्ट का भी काम देख रहे हैं,एक नायब तहसीलदार रुदौली व मवई दोनों कार्य देख रहे हैं।अब देखा जाए तो बिना प्राइवेट कर्मी के कोई भी कर्मचारी इतना वर्कलोड नहीं उठा सकता है पूर्व में हुए आदेश से जहां एक और प्राइवेट कर्मियों की रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है वहीं दूसरी ओर सभी कोर्ट का कार्य भी लम्बित व बाधित हो रहा है। जागरूक नागरिकों की मांग है कि या तो सरकार सभी पद पर नियुक्ति करें अथवा प्राइवेट कर्मियों को कार्य की अनुमति मिले ताकि वादकारियों को राहत मिल सके।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*