अब्दुल जब्बार
अयोध्या28जून25*मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बांसगांव के लोग
कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विकास की मुख्य धारा में शामिल करने की उठाई मांग
तीन माह में यदि विकास कार्य नहीं हुए तो ग्रामीणों के साथ होगा आमरण अनशन
भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसगांव के नागरिक आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।एक तरफ सरकार गांवों के नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस करने का दावा कर रही है वहीं रुदौली के बांसगांव में आज भी विकास की किरणे नहीं पहुंची। लगभग दो सौ की आबादी वाले लोहटी के मजरे बासगांव में अधिकांश पिछड़े व दलित वर्ग के लोग रहते हैं।ग्राम वासी सुभाष,कुंज बिहारी,घनश्याम गौतम,सोहन निषाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में न तो आने जाने के लिए रास्ता है 15 वर्ष यह खड़ंजा लगा था जो जगह जगह उखड़ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।गांव के आसपास जंगल होने के कारण रात में जंगली जानवर भी आ जाते हैं।किसी तरह मोमबत्ती जलाकर काम चलाया जाता है।अपने अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव वालों को एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।जानकी देवी व सुदामा देवी ने बताया कि गांव में एक भी शौचालय नहीं बने हैं गांव के लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।महिलाओं का कहना था कि न तो कोई सरकारी विद्यालय है न ही स्वास्थ्य उप केंद्र बना है न ही आंगनवाड़ी केंद्र है।ग्रामीणों ने बताया कि जब चुनाव का मौसम आता है तो सब लोग बरसाती मेढक की तरह आ जाते हैं उसके बाद कोई भी जनप्रतिनिधि पलट कर देखता भी नहीं है।कांग्रेस नेता व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला ने शनिवार को बांसगांव पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की।गांव वालों ने कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला से गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बारे में बताया।कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बांसगांव के ग्रामीणों को पानी बिजली,सड़क तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की।कांग्रेस नेता ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा सरकार ढिंढोरा पीटती है कि गांवों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया गया है।लेकिन मौके पर जाकर देखने से भाजपा सरकार की कलई खुल गई है।दयानन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा सिर्फ धार्मिक उन्माद पैदा करके सत्ता हासिल करना चाहती है।उन्होंने कहा कि यदि तीन माह के अंदर बांसगांव के ग्रामीणों को सड़क,बिजली,शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई गई तो ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन शुरू किया जायेगा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव मुजतबा खां,नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,अनमोल शुक्ला,गौरव शुक्ला,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अबू बकर खां,चंद्रकुमार कौशल,नदीम खां,शिवकुमार मौर्या आदि उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*