अब्दुल जब्बार
अयोध्या27दिसम्बर23*मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी के उर्स में रस्मे गागर वा दरगाह शरीफ में सुब्बु मिया ने चिरागा किया
खिरका शरीफ (पवित्र वस्त्र) की जियारत आज
भेलसर(अयोध्या)साबरी सिलसिले के अज़ीम बुज़ुर्ग हज़रत मखदूम अहमद अब्दुल हक़ के 607वाॅ उर्स में कल बाद नमाज़ जोहर साबरी लंगरखाना में फातिहा खुवानी हुई नमाज़ असर के वक्त रस्मे गागर बाद नमाज़ मगरिब अस्ताना हज़रत हज़रत शेखुल आलम में सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” ने चिरागा किया वा तीन कबूतर को छोड़ कर अमन का पैग़ाम दिया और सभी के लिए दुआ किया उसके बाद कदीम खानकाह में देर रात तक महफ़िल समा कव्वाली होती रही देश के नामवर कव्वालों ने उर्दू, हिंदी वा फारसी में कलाम सुनाया
हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज, शाह फारूक अहमद, शाह अनवार अहमद, शाह यक़ीन अहमद, ऐनान मसूद अंसारी, शाह नासिर, शाह गौस अहमद, शाह नूर अहमद, शाह फरीद अहमद, शाह इक़बाल अहमद, शाह सरफराज अहमद, सय्यद रूमी, शाह रेहान अहमद, शाह तालिब अहमद, शाह साबित अहमद नावेद अहमद, यासिर कलीम, मंसूर अहमद समेत तमामी खानवादे मौजूद रहे।
गुरुवार को सुबह 9 बजे कदीम खानकाह में शेखुल आलम कांफ्रेंस में दो किताबों का रस्मे इजरा किया जायेगा। जिसके बाद कदीम खानकाह में महफ़िल ए समां होगी शाम 4 बजे शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” मख़दूम साहब का खिरका शरीफ (पवित्र वस्त्र) को धारण करेंगे। और जायरीन को खिरके की जियारत कराएंगे। उक्त जानकारी मेला कमेटी के सदर शाह उस्मान अहमद ने दी।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*