अयोध्या27अप्रैल25**रामपथ पर बाल श्रम का तांडव, श्रम विभाग की ‘जय श्री राम’ नींद!*
अयोध्या। श्रम विभाग बना दृष्टराष्ट्र .अयोध्या राम जन्म भूमि के निकासी द्वार पर बाल श्रमिकों की भरमार, श्रम विभाग बना अंधा। श्रम विभाग की लापरवाही के चलते अयोध्या में पनप रहा है बाल श्रम का कारोबार। रामपथ पर दिखता है बाल श्रम का उल्लंघन। बाल श्रम विभाग मात्र खाना पूर्ति करता है। आवश्यक कार्रवाई नहीं। राम जन्मभूमि के निकासी द्वार पर सैकड़ो नाबालिक करते हैं दुकान ठेला पर आजकल काम। आखिर बाल श्रम विभाग बाल श्रमिकों पर कब लगाएगा रोक?
अयोध्या, *जहाँ राम के नाम पर वोटों की फसल काटी जाती है, वहाँ रामपथ पर बाल श्रम का काला कारोबार नंगा नाच रहा है।* राम जन्मभूमि के निकासी द्वार पर *नन्हे-मुन्ने, जिनके हाथों में कलम होनी चाहिए, ठेले और दुकानों पर खट रहे हैं।* और *श्रम विभाग? वो तो धृतराष्ट्र से भी दो कदम आगे—न सिर्फ अंधा, बल्कि बहरा और गूंगा भी!* सैकड़ों नाबालिग दिन-रात मेहनत में जुटे हैं, *मगर विभाग की कुर्सियां इतनी आरामदायक हैं कि इनकी चीखें वहाँ तक पहुंचती ही नहीं।* कागजी खानापूर्ति, *बयानों की जुगाली, और फिर ‘जय श्री राम’ का ढोल—बस यही इनका धर्म है।*
*बाल श्रम का उल्लंघन?* अरे, वो तो इनके लिए सिर्फ एक और फाइल, जिसे दबाकर चाय की चुस्की ली जाती है। *राम-राज्य का सपना दिखाने वाले साहेबान, पहले उन नन्हे राम-लखनों को तो बचा लो, जो तुम्हारे सिस्टम की चक्की में पिस रहे हैं।* या फिर ये सब सिर्फ नारा है—*‘राम भक्त’ बनकर वाहवाही लूटो, और बच्चों का बचपन लुटने दो?* कब जागेगा श्रम विभाग? *जब रामपथ पर हर बच्चा ठेला चलाने लगे, तब?*

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*