March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27अप्रैल25*कुर्मी स्वाभिमान सम्मेलन के बहाने प्रेम वर्मा ने दिखाई अपनी ताकत

अयोध्या27अप्रैल25*कुर्मी स्वाभिमान सम्मेलन के बहाने प्रेम वर्मा ने दिखाई अपनी ताकत

अयोध्या27अप्रैल25*कुर्मी स्वाभिमान सम्मेलन के बहाने प्रेम वर्मा ने दिखाई अपनी ताकत

सामंतबादी ताकतों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

जो पिछड़े वर्ग की बात करेगा अब वही देश में राज करेगा

फोटो

अयोध्या। जनपद के तारुन क्षेत्र में रविवार को कुर्मी स्वाभिमान सम्मेलन में संगठन के लोगों ने हुंकार भरते हुए कहा कि समाज के प्रेम वर्मा के खिलाफ यदि कोई बदले की भावना से कार्यवाही हुई तो सड़क पर उतरकर उसे मुह तोड़ जबाब दिया जाएगा, कुछ वक्ताओं ने विरोधियों का बिना नाम लिए तो कुछ ने नाम लेकर ललकार भरा। सम्मेलन में भारी भीड़ को देखते हुए उपस्थित मंचासीन गदगद दिखे।
कार्यक्रम के संयोजक परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय तारुन के प्रबंधक प्रेम कुमार वर्मा ने उपस्थित स्वजातीय भीड़ से कहा कि सामंतबादी ताकतों गुंडों के द्वारा उनके विद्यालय पर किए गए कुचक्र से परिचित कराया । विद्यालय को गिराने का षड्यंत्र किया जा रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक प्रेम कुमार वर्मा ने बताया कि उनका महाविद्यालय तहसील व चकबंदी के जिम्मेदार अधिकारियों की गलती से श्मशान के खाते में दर्ज हुआ । जिसे विधानसभा में प्रश्न उठाकर परेशान कराने का काम किया जा रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम में छत्रपति साहू जी महराज,शिवाजी महाराज व सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव न जय करन वर्मा ने कहा तमाम लोग चुनाव के समय हमारे दरवाज़े पर गिड़गिड़ाते है, चुनाव जीतने पर हमारे उठे सर को कुचलने दबाने का काम किया जाता है । कहते हैं कुर्मी कोहार यादव पिछड़ा लोहार ओबीसी क्या राजनीति करेगा । उत्तर प्रदेश के कुर्मियों ने कसम खाई है जो हमारा नहीं होगा भागेदारी नहीं देता वो चल नहीं पाएगा उसके करवा को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
लोकप्रिय छात्र दिग्विजय पटेल ने कहा कि किसी भी जुल्म पर समाज के लोग संगठित होकर जुल्म का सामना करेंगे । जो लोग समाज का विरोध करेंगे अन्य की चाटुकारिता करेंगे उन्हें समाज से बहिष्कृत किया जाएगा । प्रेम वर्मा की लड़ाई रुकने नहीं दिया जाएगा किसी के सामने गिड़गिड़ाने का काम नहीं होगा ।योगेन्द्र वर्मा प्रधान कुशमाहा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा वोट के समय पैर छूते हैं 2027 में आप लड़ाई लड़िए अपने भाई को आगे बढ़ाइए ।अपना दल के प्रदेश सचिब शत्रुघ्न वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई केवल प्रेम वर्मा की नहीं है हम सब की लड़ाई है ।अपना दल नेता राम शिला पटेल ने कहा कि कुर्मी समाज ने शिक्षा की जो अलख जगाई है । कमेरा दलित समाज का वोट लेकर समाजिक एकता और सामाजिक की भावना बढाना पड़े।कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राम दास वर्मा ने कहा कि जब अपनो से विश्वास घात करोगे ,गर्दन चौड़ी कर चौराहे पर खड़े नहीं हो पाओगे। शासन नहीं कर पाओगे । इसके लिए हमें जो भी संघर्ष करना पड़े सब करने को तैयार हैं।
ब्लाक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा ने कहा की चिन्तन की आवश्यकता है, विकास व राष्ट्रवाद का नशा होना चाहिए । कोई भी मुकाम कठिन नहीं है संगठित होकर काम करे ।
किसान यूनियन के घनश्याम वर्मा ने भारी भीड़ देखकर युवाओं को ललकारते हुए एकजुट होने का आह्वाहन किया कहा अगर यह एकता पहले होती तो कोई पीड़ा नहीं होती। प्रशासन की लापरवाही से एक गलत रिपोर्ट कर बंजर भूमि बनाया है जिस भी अधिकारी ने एनओसी दिया है उन्हें सस्पेंड होकर जेल जाना चाहिए। जिस भी अधिकारी से मिलना हो मैप अपनी बात वाहन रखेंगे ।अपनादल जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा ने कहा समस्या का हिस्सा न बनाए समाधान का हिस्सा बनिए । कार्यक्रम में राम भरोस वर्मा , स्वामी नाथ वर्मा,, राजेश वर्मा,कमला प्रसाद बागी,बसन्त वर्मा,लाल बहादुर वर्मा,नागेश वर्मा, अरविन्द वर्मा ,संयुक्त किसान मोर्चा के संरक्षक मया राम वर्मा,मनोज वर्मा, अजय कुमार वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, श्री नाथ वर्मा, आशीष पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, राम जन्म वर्मा, राज कुमार वर्मा, आशीष वर्मा ,प्रहलाद कुर्मी, सहित हजारों की संख्या में स्वजातीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र वर्मा ने किया।क्षेत्रीय लोक गायक अरविन्द मौर्य ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Taza Khabar