अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[26/08, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अज्ञात वाहन ने मारी बोलेरो में टक्कर। अनियंत्रित हुई बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गई। बोलेरो में सवार एक युवती श्रृष्टि जायसवाल की मौत, 6 लोग हुए गंभीर रूप से घायल,घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीकापुर सीएचसी लाया गया, वहां मौजूद चिकित्सक ने सभी को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज किया रेफर,बीकापुर कोतवाली के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर खजुराहट के पास हुआ हादसा।
[26/08, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सर्किट हाउस में परिवहन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।
महिलाओं ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया।
महिलाओं ने कहा कि यह निर्णय बहनों के लिए रक्षाबंधन का विशेष उपहार है।
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने का भी स्वागत किया गया।
बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से ही प्रभावी हो गई।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी व सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले को महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
[26/08, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
थाना पूराकलंदर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हत्या का मामला, मुख्य आरोपी राजमणि सिंह समेत 8 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, एक महिला भी हुई है नामजद,कल मंगलवार को पुराने जमीन विवाद को लेकर राजमणि सिंह व उनके परिवार वालों ने बमबाजी करते हुए राम लगन मौर्या की गोली से मारकर कर दी थी हत्या, राम लगन मौर्य की मां भी हुई थी घायल, जिला अस्पताल में मां का चल रहा इलाज, मुख्य आरोपी राजमणि भी हिस्ट्रीसीटर,मृतक राम लगन मौर्य भी हिस्ट्रीसीटर,थाना पूराकलंदर के कन्दैला गांव का मामला।
[26/08, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर टीवी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के चिकित्सक शिवकुमार वर्मा गरीब मरीजों का कर रहे हैं शोषण, लिख रहे हैं बाहर की दवा, गरीब मरीज कैसे खरीद पाएगा महंगी दवा,कमीशन का ऐसा खेल की सरकारी पर्चे पर मोटा कमीशन के चक्कर में लिख रहे हैं बाहर की दवा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के सख्त निर्देश के बावजूद और चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव ने भी सख्त दिशा निर्देश जारी किया कि सरकारी हॉस्पिटल का कोई भी चिकित्सक यदि बाहर की दवा लिखता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके बावजूद डॉक्टर शिवकुमार वर्मा लगातार सभी मरीजों को हर सरकारी पर्चे में लिख रहे हैं बाहर की दवा। दवा लिखा हुआ पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*