अब्दुल जब्बार
अयोध्या25जून24*रुदौली में पहली बार डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र में पहली बार डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया।
रुदौली रेलवे स्टेशन पर संचालित नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी रुदौली बाजार होने के बावजूद अभी तक यहां पर डिजिटल लाइब्रेरी न होना अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण था।पहली बार डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने वाले बिंद्रा प्रसाद चौरसिया को धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल आने वाले दिनों में युवाओं के लिए वरदान साबित होगा।डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक बिंद्रा प्रसाद चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में लाइब्रेरी स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली लखनऊ आदि शहर में तैयारी हेतु जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।इस अवसर पर एडीओ (आईएसबी) भगवान दीन, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) रवीश कुमार मिश्रा,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सौरभ गुप्ता,जेई दीपाली मिश्रा ,बाबू मेहदी हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*