अब्दुल जब्बार
अयोध्या24दिसम्बर23*रुदौली नगर की पानी सप्लाई पांचवें दिन भी नहीं हो सकी बहाल
नगर पालिका क्षेत्र की जनता में मची पानी के लिए हाहाकार
भेलसर(अयोध्या)नगर पालिका परिषद रुदौली क्षेत्र में बुधवार से बाधित हुई पानी सप्लाई रविवार को पांचवें दिन भी बहाल नहीं हो सकी।पानी सप्लाई बहाल न होने से नगर वासियों को बूँद बूँद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
नगर पालिका रुदौली के गैरज़िम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को बूँद बूँद पानी के लिए पिछले बुधवार से अबतक तरसना पड़ रहा है।नगर पालिका क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोग नगर पालिका की पानी सप्लाई पर निर्भर है।ऐसे लोगों के घरों में पानी के लिए दूसरा विकल्प नहीं है।20 प्रतिशत लोगों के घरों में अन्य व्यवस्था है।बुधवार से पानी की सप्लाई न चालू होने से लोग दूर दूर जाकर नल से बाल्टी में पानी भर कर घरों तक पहुचाने को मजबूर हैं।अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि स्विच वाल का रॉड टूट जाने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है।स्विच वाल बनने के लिए गया है आज शाम तक पानी सप्लाई बहाल होने की संभावना है।वहीँ प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि आज भी पानी सप्लाई बहाल होने की संभावना नहीं है।यह नगर पालिका कर्मचारियों की घोर लापरवाही ही है जो बुधवार से अबतक स्विच वाल का रॉड नहीं ठीक हो पाया है और जनता को एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
More Stories
मथुरा 22सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
झाँसी 22 सितम्बर 26*बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह 100 % एडिड कराये जाने की रखी मांग* ।
लखनऊ 22सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*