अयोध्या23अप्रैल26*मिलेनियम एकेडमी के छात्र रैयान ने JEE Mains में हासिल किए 94.30 %
मेहनत और अनुशासन से पाई सफलता विद्यालय में जश्न का माहौल
भेलसर(अयोध्या)जब इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है। इस सच्चाई को चरितार्थ किया है मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर के होनहार छात्र रैयान आसिफ ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Mains में 94.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।रैयान की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है। साथी छात्र जहां उसे प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं, वहीं शिक्षक उसकी इस सफलता को अपनी मेहनत का फल मान रहे हैं। विद्यालय के संस्थापक फाउंडर डॉ. आर. एच.अंसारी ने रैयान आसिफ को इस सफलता के लिए उपहार देकर माला पहनाकर सम्मानित किया और बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। डाक्टर अंसारी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि छात्रों के भीतर आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की भावना विकसित करना है।प्रधानाचार्या एकता टंडन ने रैयान की सराहना करते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। शिक्षकों ने बताया कि रैयान शुरू से ही जिज्ञासु, एकाग्र और मेहनती छात्र रहा है, जो हर चुनौती को सीखने को अवसर के रूप में लेता है।रैयान आसिफ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मिलेनियम एकेडमी के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण को दिया।
यह उपलब्धि सिर्फ एक परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास, मेहनत और समर्पण की कहानी है, जो हर युवा को अपने सपनों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

More Stories
मथुरा25अप्रैल26*डीएम व एसएसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली में जन समस्याओं को सुना गया*
मथुरा25अप्रैल26*साइबर ठगी में वांछित चल रहे 25000-25000/- रुपये के इनामियां 2अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 अप्रैल 26* 02 अभियुक्तगण को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार ।*्