अयोध्या23अप्रैल26*भाजपा नेता आशीष शर्मा अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री
रुदौली नगर पालिका क्षेत्र के जहानपुर में लगी आग में पांच परिवार हुए थे प्रभावित
भेलसर(अयोध्या)भाजपा नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा के अयोध्या जिला के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा आदर्श रुदौली नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अवंतीबाई लोधी वार्ड के जहानपुर में विगत दिनों लगी से पीड़ित से मिले। इस अवसर पर आशीष शर्मा ने अग्निकांड से पीड़ित को राहत सामग्री वितरित की। भाजपा नेता ने परिवार जनों को दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाया और कहा कि इस मुश्किल मैं आपके साथ खड़ा हूं।
ज्ञात हो कि विगत दिवस जहानपुर में लगी इस आग से पांच परिवार की गृहस्थी का नुकसान हुआ था। जिसमें श्री राम समुझ लोधी, श्री महेश लोधी, श्री रमेश लोधी श्री लल्लू रावत श्री सुरेन्द्र लोधी के घर में रखी खाद्य सामग्री व गृहस्थी के अन्य सामान जल गए थे। भाजपा नेता आशीष शर्मा ने पीड़ित परिवारों को आटा,चावल,सब्जियां, तेल, मसाला लाई तिरपाल व फर्स्ट ऐड के लिए दवाईयां वितरित की।भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित जनों के साथ खड़े है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल ने अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।उन्होंने कहा कि माननीय विधायक रामचन्द्र यादव जी पीड़ित परिवारों से पहले ही मिलके उन्हीं मदद कर चुके हैं। आशीष शर्मा ने बताया कि माननीय विधायक जी बात की है शीघ्र से अग्निकांड से हुई क्षति के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया होगी।
इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल, विजय तिवारी, लल्लू लोधी, पूर्व बीडीसी अर्जुन लोधी कोटेदार, एजाज, निशीथ अभिषेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*