अयोध्या2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
*जनपद अयोध्या में कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग को सुदृढ़ एवं सुगम बनाये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा थाना इनायतनगर के अन्तर्गत अस्थाई नवीन चौकी कुचेरा बाजार, तरौली तथा थाना पूराकलन्दर के अंतर्गत करमा एवं सरयावां बनाये जाने का आदेश पारित किया गया।*
*1.चौकी कुचेरा बाजार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम*–
कुचेरा, मीठेगाव, सरायनामू, शेखनपुर हतवा, मदरिया, बरिया देई, पलिया जगमोहन सिंह, रसूलपुर, भदोखरा, अहिरौली सलोनी, गोठवाग सोधियांवा।
*2.चौकी तरौली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम*-
मजनाई, गुरौली, बरिया निसारु, तरौली, रामपुर फकीरे, कुम्भी, शुकुलपुर, अलीपुर खजुरी, नेवली, अगरबा, सेवरा।
*3. चौकी सरियावां क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम*-
बरवा, पोरा बेतौली, कन्दैला, कुरावा, सोफियापारा, महावा, रग्धूपुर, नजीरपुर, खडगपुर, उसरु अमौना, कादीपुर, बन्दीदासपुर, साखूपारा।
*4.चौकी करमा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम*-
मोदरा, गगौली, महेशपुर, अंजना, रामपुर सर्धा, शान्तिपुर, भगवाभीट, पुरखेपुर, देवापुर, दुगौली, कुतुबपुर, लक्ष्मीदासपुर, करमा, खनुवाना।
[02/05, 16:14] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या.
रामनगरी अयोध्या में एक तथाकथित प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद पर बड़ा आरोप लगा है।
उसने करीब 20 लोगों को नजूल (सरकारी) जमीन बेच दी।
प्रत्येक व्यक्ति से लगभग 10-10 लाख रुपये लिए गए।
इस तरह कुल करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
लोगों को यह कहकर गुमराह किया गया कि जमीन उसके पूर्वजों की है और सभी दस्तावेज सही हैं।
पीड़ितों ने भरोसा कर मकान बनवाना शुरू कर दिया और लाखों रुपये और खर्च कर दिए।
निर्माण के दौरान नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के विरोध में पीड़ित लोग बुलडोजर के सामने लेट गए।
प्रशासन ने फिलहाल निर्माण पर रोक लगा दी है और सभी से जमीन के कागजात मांगे गए हैं।
जिला प्रशासन ने जांच के लिए 15 दिन का समय दिया है।
मामला थाना कैंट के 14 कोसी परिक्रमा के पास पराग डेयरी के पीछे का है

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट