अब्दुल जब्बार
अयोध्या19मई24*तरबूज लादकर असम जा रहे ट्रक ने सफ़ारी में मारी टक्कर
बालबाल बचे यात्री
कानपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे सफ़ारी सवार
चालक को आई मामूली चोट
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह लगभग आठ बजे बिल्हौर से असम तरबूज लादकर जा रहे ट्रक ने लोहिया पुल के पास एक ढाबे के पास खड़ी सफारी गाड़ी में पीछे से टक्कर दिया।टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर आगे जाकर ट्रक पलट गया और उसमें लदा तरबूज़ सड़क पर बिखर गया जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। इस दुर्घटना में सफ़ारी सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए केवल चालक को मामूली चोट लगी है।लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाकर किनारे करवाया तब जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सुचारू रूप बहाल सका।
भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि लोहिया पुल के निकट एक होटल के पास सफारी गाड़ी किया था जो कानपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे जिसमे बिल्हौर से असम तरबूज लादकर जा रहे ट्रक संख्या यूपी 34 एटी 4849 ने सफ़ारी यूपी 78 सीएस 5087 में टक्कर मार दी जिसमें अमरीश दुबे को मामूली चोटें आई बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं बताया कि सफारी गाड़ी में विधायक लिखा हुआ है और गाड़ी में भाजपा का झण्डा लगा हुआ है सफारी सवार सभी लोग कल्याण पुर जिला कानपुर के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया ट्रक पलटने से चालक सुनील कुमार को भी मामूली चोटें लगी है बाकी जभी लोग सुरक्षित है।दोनो वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवा दिया गया है उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।