[18/11, 05:13] Basudev Yadaw Ayodhya: *अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता : ओम प्रकाश तिवारी*
रुदौली अयोध्या।
नवागत थाना प्रभारी मवई ओम प्रकाश तिवारी ने मवई थाना पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण तथा जनता पुलिस के बीच दूरियां कम करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।नियम कानून के दायरे में हर सम्भव मदद की जायेगी।हरे वृक्षों के अवैध कटान तथा अवैध शराब के धन्धे पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जायेगा। श्री तिवारी ने बीट आरक्षियों को नियमित रूप से अपने हल्के में रात्रि गश्त की हिदायत दी गयी।उन्होंने कहा कि उप निरीक्षकों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गांवों में चल रहे विवादों की जानकारी समय से करके निस्तारण के निर्देश दिये गये।नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति बगैर मध्यस्थ के स्वयं अपनी समस्या बताये हर सम्भव सहयोग किया जायेगा।उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को अपनी व्यथा उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिये अनावश्यक भागदौड़ करना न पड़े।पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर ही किया जायेगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा थाने की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।
[18/11, 10:18] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज से। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में शुरू होगी बैठक। राम जन्मभूमि परिसर में स्थित विश्वामित्र आश्रम में होगी पहले दिन की बैठक। कार्यदायी संस्था l&t और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियरों के साथ भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के सदस्य होंगे बैठक में शामिल। बैठक के पहले मंदिर निर्माण की प्रगति का होगा स्थलीय निरीक्षण। रामलला के मंदिर में बनाए जाने वाले परकोटे के बढ़ाए जाने पर बैठक में होगी चर्चा। परकोटे के जद में आ रहे मठ मंदिरों के भवन स्वामियों की ली जा सकती है राय। 2 दिन चलेगी भवन निर्माण समिति की बैठक। पहले दिन राम जन्मभूमि परिसर तो दूसरे दिन सर्किट हाउस में होगी बैठक।
[18/11, 14:49] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
एनएच 27 हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर,ट्रक ड्राइवर से कहासुनी के बाद ट्रक ड्राइवर ने अज्ञात नंबर पर फोन कर बुलाया अपने साथियों को। फॉर्च्यूनर यूपी 32 N7273 मे सात आठ लोग बैठकर आए और कार सवार लोगो की पिटाई का आरोप। आरोपियों ने सपा विधायक अभय सिंह का लिया नाम।अयोध्या कोतवाली में यूपी 42BT7033 के चालक व सात आठ अज्ञात लोगों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज। श्रीराम अस्पताल में हुआ घायलों का इलाज। कोतवाली अयोध्या के रघुकुल रेस्टोरेंट के पास की घटना।गोरखपुर के रहने वाले हैं पीड़ित। सपा विधायक अभय सिंह ने कहा मामले से कोई लेना-देना नहीं,आरोप निराधार।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*