अब्दुल जब्बार
अयोध्या13जुलाई24*विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 100 पीड़ितों को राशन किट बांटी
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को विधायक रामचंद्र यादव ने उपजिलाधिकारी के साथ राहत सामग्री का वितरण किया।
मालूम हो कि सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से रौनाही बांध के अंदर नदी के कछार में बसे गांव कैथी माझा,माझा मरोचा,पटरंगा के किसानों,ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया।गांव के पानी से घिर जाने के बाद आवागमन के लिए छह नाव लगाई गई।
शुक्रवार को जल स्तर बढ़ने के साथ ही दैनिक जीवन में खान पान की समस्या पैदा हो गई।शनिवार को बाढ़ की विभीषिका से लड़ रहे बाढ़ प्रभावितों को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव के साथ बाढ़ से पीड़ित 100 लोगों को राहत सामग्री प्रदान की।बंधे पर राहत सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों के दुश्वारियों की जानकारी भी विधायक ने ली।तराई क्षेत्र ,कैथी मांझा गांव के 100 पीड़ितों को राशन किट बांटी गई।एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आवारा जानवरों को पकड़ कर गौशाला भेजवाया जा रहा है।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार लगातार बाढ़ क्षेत्रों पर नजर रखे है।हर जिले से रोज रिपोर्ट मांगी जा रही हैं।किसी भी समस्या के लिए सीधे दूरभाष पर सूचित करने को कहा और उन्होंने कहा कि आप लोग घबराए नहीं योगी सरकार आपके साथ हैं हर संभव आप लोगों की मदद का आश्वासन दिया।इस मौके पर तहसीलदार राजेश वर्मा,राजस्व निरीक्षक अनिल यादव,लेखपाल नक्षेद्द भारती ,विकास मिश्रा,संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*