अब्दुल जब्बार
अयोध्या11जनवरी24*समाज सेवी ने सौंपा विधायक को विकास कार्यों का माँग पत्रआ
भेलसर(अयोध्या)समाज सेवी ने विधायक रामचंद्र यादव को शहर के विकास कार्यों का माँग पत्र सौपा है।
समाज सेवी संजय अग्रवाल ने विधायक को सौंपे माग पत्र में महिलाओं,पुरूष एवं यात्रियों के लिए सामुदायिक शौचालय व महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनवाने,शहर में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल चेयर एवं दंत उपकरण उपलब्धता,रेलवे ओवरब्रिज पर लगाई गई खराब स्ट्रीट लाइट को सही कराने,रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ नाला निर्माण कराने की माग शामिल है।
इस मौके पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रुदौली से लखनऊ और रुदौली से अयोध्या के लिए रोडवेज बस संचालित कराने की माँग की है।विधायक से रेलवे ओवरब्रिज से लेकर रेलवे स्टेशन रुदौली सम्पर्क मार्ग पर रेलवे स्टेशन तक प्रकाश की समुचित व्यवस्था व सौंदर्यीकरण की माँग भी की गई।इस मौके पर रविकांत तिवारी,विकास मिश्र,राम प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 25 जुलाई 26 मुड़िया पूनो मेला पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा वरीय अधिकारियों के साथ भ्रमण/गश्त:-*
मथुरा 25 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत एक अभियुक्त को 338 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 25 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 250 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ ( अल्प्राजोलम) सहित गिरफ्तार किया ।*