*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या05दिसम्बर*दबंगों द्वारा दलित का मकान जलाने की सूचना पर पीड़ित से मिले एआईएमआईएम के अध्यक्ष*
भेलसर(अयोध्या)आल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने अब मुसलमानों के बाद अपना ध्यान दलितों को पार्टी से जोड़ने पर लगा दिया है।
गत दिनों रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने कथित तौर पर एक दलित का घर फूंक दिया था।इस बात की जानकारी जब मजलिस के नेताओं को हुई तो आज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी उर्फ शानू के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिला तथा हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।जिलाध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी ने रौनाही थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।जिलाध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी ने बताया कि यदि पुलिस शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही करेगी तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*