जोधपुर05दिसम्बर*विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों का सम्मान समारोह आयोजित
जोधपुर- विश्व विकलांग दिवस पर विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान के बैनर तले सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट दिव्यांगों का सम्मान किया गया ।
समावेशित समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत हर साल 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व विकलांग दिवस मनाने की अभिनव पहल शुरू हुई।विकलांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस यानी 3 दिसंबर के अवसर पर, दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग (दिव्यांगजन), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, राज्य/जिलों आदि को हर वर्ष विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की दिशा में उपलब्धियों और उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन किया जाता है ।
आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि नीलम मुंदडा, महापौर सुमन जी,सीमा शर्मा, डीकेश बाफना व किशन गोयल द्वारा की गईं ।
दिव्यांग दिवस के मौके पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 दिव्यांगों का मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उपमहापौर किशन लढा ने कहा की दिव्यांग भी समाज का महत्वपूर्ण अंग है और उतना ही सम्मानीय है, जितना अन्य लोग हैं। उन्हें दया या सहानुभूति नहीं, बल्कि योग्य नागरिक बनाने की जरूरत है। समाज में दिव्यांगों को सम्मान के साथ शिक्षा और व्यवसाय में बढ़ावा मिलना चाहिए। कौशल और बौद्धिक ज्ञान से उन्होंने विज्ञान, स्वास्थ्य, तकनीकी सहित सभी क्षेत्रों में परचम लहराया है।
अतिथि नीलम मुंदडा कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस पर सबको संकल्प लेना चाहिए की शारीरिक रुप से अक्षम लोगों को सहायता करें। मुंदडा की ओर से सम्मान समारोह में मौजूद सभी दिव्यांगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।
विशिष्ट अतिथि किशन गोयल ने कहा कि इस दिवस का आयोजन विकलांग जनों के सम्मान में किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में दिव्यांगों के प्रति सरकार और समाज के दृष्टिकोण बदलने की जरुरत है ताकि इनका विकास हो सके और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर समाज की प्रगति में अपना योगदान दे सकें।
अध्यक्षता उपमहापौर किशन लढा व संचालन ओम प्रकाश विश्नोई ने किया।

More Stories
कुशीनगर10जून2026*अत्यंत दुःखद
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार