July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या03मई25शुजागंज पक्का तालाब मंदिर परिसर से निकाली गई श्री श्याम बाबा की निशान भव्य शोभा यात्रा।*

अयोध्या03मई25शुजागंज पक्का तालाब मंदिर परिसर से निकाली गई श्री श्याम बाबा की निशान भव्य शोभा यात्रा।*

 

अयोध्या03मई25शुजागंज पक्का तालाब मंदिर परिसर से निकाली गई श्री श्याम बाबा की निशान भव्य शोभा यात्रा।*

*रूदौली अयोध्या।*
*👉रूदौली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शुजागंज शिव मंदिर पक्का तालाब मंदिर से शुक्रवार को श्री श्याम भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर में निशान पूजन से हुई। ग्राम प्रधान व शुजागंज के निवासी सपरिवार यजमान के रूप में उपस्थित रहे।*

*👉शोभा यात्रा में सबसे आगे सजे हुए घोड़े और बहुरंगी पुष्पों से सजी बग्घी पर श्याम बाबा विराजमान थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर और सिर पर पगड़ी पहनकर यात्रा में भाग लिया। 500 श्याम भक्त महिलाएं और पुरुष ‘बाबा श्री श्याम की जय’, ‘खाटू नरेश की जय’ के जयकारे लगा रहे थे।*

*👉यात्रा शिव मंदिर पक्का तालाब से,शुजागंज चौकी और मीनापुर होते हुए शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुई श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। संकटा धाम में बारी-बारी से निशान अर्पण किया गया और बाबा का विभिन्न फूल मालाओं से आलौकिक श्रृंगार किया गया।*

*👉यात्रा के दौरान भक्त ‘फागण आयो रे सावरियां तेरी याद सतावे रे’ और ‘जगत में दो ही नाम राम कहो या श्याम’ जैसे भजनों पर नाचते-झूमते रहे। श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।*

*👉मौके पर शुजागंज चौकी की पुलिस सुरक्षा के लिए मौजूद रही।*