अयोध्या 8 फ़रवरी 26*इश्क में पागल महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर आशिक़ के साथ हुई फरार
भेलसर(अयोध्या)इश्क का जब भूत चढ़ता है तो रिश्ते भी तार तार हो जाते हैं।प्रेमिका जब आशिक को दिल दे बैठती है तो अपनी कोख से जन्मी संताने भी पराई लगने लगती हैं।यही हुआ आज मवई थाना क्षेत्र के ग्राम रजनपुर के एक युवक के साथ।
ग्राम रजनपुर की एक तीन बच्चों मां पर इश्क का इतना जुनून चढ़ा और वह इतना प्रेमी पर पागल हो गई कि उसने अपने तीन मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की।शुक्रवार की शाम को वह शौच के बहाने निकली तो फिर वापस घर नहीं लौटी।तीनों मासूम बच्चे रात भर अपनी माँ का इंतजार करते रहे। बेरहम माँ अपने आशिक के साथ रंगरेलियां मनाने के चक्कर में फरार हो गई।यही नहीं आरोप है कि जाते समय उसने घर में रखे सोने चांदी के गहने तथा खून पसीने से कमाकर रखे करीब एक लाख से अधिक रुपये की नकदी भी बटोर ले गई।युवक 28 फरवरी को अपने लड़के का मुंडन भी करने वाला था।तैयारी भी चल रही थी।रिश्तेदारों में आमंत्रण पत्र भी दिया जा रहा था।एक झटके में पत्नी ने ही उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। पीड़ित युवक ने मवई थाना पहुंच कर इस सम्बन्ध में तहरीर भी दे दी है।पुलिस ने इस मामले में छानबीन भी शुरू कर दी है।

More Stories
हरदोई29जुलाई26*सावन माह को लेकर पुलिस व NHAI अलर्ट: जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी और NHAI टीम ने NH-30 पर बंद कराया अवैध मीडियन कट*
लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*