अयोध्या ८ फ़रवरी २६*रूदौली में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला रूदौली में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर बजट के प्रमुख प्रावधानों एवं उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों, व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उपस्थित लोगों को बजट से जुड़ी योजनाओं, कर व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
विधायक रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वहीं मुख्य अतिथि अवधेश पांडेय ‘बादल’ ने बजट को समाज के हर वर्ग के हित में बताया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यह बजट विकास को नई गति देने वाला है, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को मजबूती मिलेगी। व्यापारी नेता श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि बजट में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाले प्रावधान शामिल हैं, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता तेज तिवारी ने किया। इस अवसर पर माँ कामाख्या नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे, धर्मेंद्र सिंह, सुमन पासवान सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने भी बजट को सकारात्मक पहल बताया।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*