अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[22/10, 14:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नाबालिक लड़की को भगाने व दुष्कर्म के आरोप में आरोपी सुल्तान उर्फ दानिश बाइज्जत बरी, पुलिस की कहानी को लगा झटका,हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह ने की पैरवी, अयोध्या कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा, जनवरी 2023 का मामला, आरोपी सुल्तान उर्फ दानिश पर नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप था, नाबालिक लड़की के स्कूल में प्रवेश फार्म व टीसी में अलग-अलग पाई गई जन्मतिथि,, कोर्ट ने पीड़िता को नहीं माना नाबालिक, गवाहों को बयान में विरोधाभास,विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथम ने आरोपी सुल्तान उर्फ़ दानिश को किया बाइज्जत बरी, कोतवाली नगर के रेलवे कॉलोनी घोसियाना का रहने वाला है सुल्तान उर्फ दानिश।
[22/10, 14:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
उत्तर रेलवे ने आज अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद का आयोजन किया।
जनसंवाद के दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से शिकायतें और सुझाव लिए।
स्टेशन मैनेजर ने बताया कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
रेल जनसंवाद अभियान सुबह से शाम तक चलने की जानकारी दी गई।
स्टेशन मैनेजर के मुताबिक, अब तक करीब 150 लोगों से संवाद किया जा चुका है।
यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने की मांग उठाई।
ट्रेनों में भी साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की गई।
जनसंवाद में सबसे ज्यादा शिकायतें साफ-सफाई और एसी रूम से संबंधित सामने आईं।
रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्टेशन मैनेजर पीआर मीणा ने कहा कि शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा, जबकि दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी।
[22/10, 14:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन।
महाराजा अग्रसेन की झांकी निकालकर उनके आदर्शों और विचारों का संदेश दिया जा रहा है।
झांकी जनाना रोड से निकलकर रिकाबगंज के रास्ते आगे बढ़ रही है।
झांकी का समापन आदर्श इंटर कॉलेज में होगा।
अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाते हैं।
महाराजा अग्रसेन को समाज का युगप्रवर्तक बताया गया।
वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला महापुरुष बताया।
क्षत्रिय होने के बावजूद महाराजा अग्रसेन ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था।
उन्होंने पशु बलि का त्याग कर अहिंसा और जीवों के प्रति दया का संदेश दिया।
आयोजन के जरिए महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व, विचारों और सामाजिक आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें