अयोध्या 29/11/25*रुदौली ने दर्ज कराई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पे रौनक,स्मॉलकैप स्पॉटलाइट में एग्ज़िकॉन भारत की अग्रणी कंपनियों में शामिल !
भेलसर(अयोध्या)BSE के रोटुंडा हाल में जहाँ स्टॉक एक्सचेंज पर आधिकारिक सूचीबद्ध होने को चिह्नित करने के लिए घंटा बजाने का समारोह आयोजित किया जाता है स्पॉटलाइट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत की उभरती हुई स्लिस्टेड कंपनियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास और भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में एग्ज़िकॉन ने जोकि भारत की पहली 360-डिग्री एग्ज़िबिशन और ईवेंट सर्विसेज लिस्टेड कंपनी है, अपने मजबूत बिज़नेस मॉडल, तेज़ी से बढ़ते उद्योग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और देशभर में विकसित हो रहे इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में अपने योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान EXHICON को उन प्रमुख कंपनियों में शामिल किया गया जिन्होंने भारत के भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और सतत विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
एग्ज़िकॉन के विविध सेवाओं—एक्ज़िबिशन ऑपरेशंस, ईवेंट मैनेजमेंट, वेन्यू ऑपरेशंस, ट्रेड शो सपोर्ट और इंडस्ट्री मीडिया—को निवेशकों, विश्लेषकों और उद्योग विशेषज्ञों से ख़ूब सराहना मिली।
एग्ज़िकॉन की उपलब्धियाँ जो विशेष तौर पर चर्चा में रहीं
भारत की इवेंट और एग्ज़िबिशन इंडस्ट्री में सबसे तेज़ी से बढ़ती सूचीबद्ध कंपनी
मेसे ग्लोबल कन्वेंशन और एरीना जैसे उभरते वेन्यू प्रोजेक्ट्स के सफल संचालन
पुणे के ४ गोल्फ कोर्स में से दो का एग्ज़िकॉन द्वारा अधिग्रहण!
क़तर पेट्रोलियम से यूनाइटेड हेलीचार्टर का ९० प्रतिशत अधिग्रहण !
यूनाइटेड अरब अमीरात में २ बड़े अधिग्रहण
योरप में कारोबार का विस्तार !
उद्योग में रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और MSME-सपोर्ट आधारित इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान
“Make in India” और “Digital India” के अनुरूप तकनीक-आधारित 360° ईवेंट सॉल्यूशंस
इस अवसर पर एग्ज़िकॉन के फाउंडर और चेयरमैन रुदौली में पैदा हुए एम क्यू सैयद ने कहा “ यह सम्मान कंपनी के विज़न , दृष्टिकोण और भारत के ईवेंट और एग्ज़िबिशन सेक्टर को एक संगठित, तकनीक-संचालित और वैश्विक स्तर का उद्योग बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है”।
स्पॉटलाइट कार्यक्रम निवेशकों और उद्योग हितधारकों के लिए उन छुपे हुए पोटेंशियल चैंपियंस को पहचानने का एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है जो आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। एग्ज़िकॉन ने इस मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाकर मिड -कैप बनने की दिशा में अपनी विकास यात्रा को और मजबूत किया।

More Stories
कौशाम्बी 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन*
वाराणसी 19 अप्रैल 26*” भारत के सुख समृद्धि की कामना से नमामि गंगे ने उतारी बिंदु माधव की आरती “
मथुरा 19 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI”**फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*