अयोध्या 28दिसम्बर 25*धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस
कांग्रेस का इतिहास त्याग बलिदानों का रहा : मुजतबा खां
भेलसर(अयोध्या)*ब्लाक कांग्रेस कमेटी मवई द्वारा रविवार को ग्राम नौगवाडीह के निकट डाक बंगले पर धूमधाम से कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम से महात्मा गांधी का नाम हटाने पर भाजपा सरकार की आलोचना की गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला ने की।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुजतबा खां ने कहा कि कांग्रेस का जन्म देश के नागरिकों को स्वाधीनता ,सुरक्षा व सम्मान दिलाने के लिए हुआ था।इस लक्ष्य को प्राप्त करने लिए लाखों जवानों ने कांग्रेस के बैनर तले अपनी कुर्बानियां दी।आजादी के बाद भी महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी ने बलिदान देकर देश को अखण्ड बनाए रखा।ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मनरेगा योजना न केवल एक योजना थी बल्कि गांव गरीबों मजदूरों और वंचितों के अधिकार पर सीधा हमला है।उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना देश के करोड़ों परिवार को रोजगार,आत्मसम्मान और निर्भरता दी है।इसे समाप्त करने के प्रयास को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर रामानंद शुक्ला,पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्या,सैयद हुसैन,मालिक राम गौतम,दुलार पती,गुलाबा,राम केवल यादव,देवी दीन कन्नौजिया,बैजनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*