November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 27 नवम्बर 26*सतपाल बने अयोध्या के नए एसएसपी, गौरव ग्रोवर मुरादाबाद भेजे गए

अयोध्या 27 नवम्बर 26*सतपाल बने अयोध्या के नए एसएसपी, गौरव ग्रोवर मुरादाबाद भेजे गए

अयोध्या 27 नवम्बर 26*सतपाल बने अयोध्या के नए एसएसपी, गौरव ग्रोवर मुरादाबाद भेजे गए

अयोध्या। प्रदेश में हुए आईपीएस तबादलों में अयोध्या और मुरादाबाद के एसएसपी बदल दिए गए हैं। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी सतपाल अंतिल को अयोध्या का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वे जून 2024 से मुरादाबाद के एसएसपी के पद पर कार्यरत थे।
तबादला आदेश के अनुसार, अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी नियुक्त किया गया है। इस तरह दोनों जिलों के कप्तानों की अदला-बदली हुई है।
सतपाल अंतिल उत्तर प्रदेश कैडर के 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मुरादाबाद से पहले वे प्रतापगढ़ और फतेहपुर में भी एसपी/एसएसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनका मूल निवास सोनीपत, हरियाणा बताया जाता है। उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक और परास्नातक (बीए, एमए साइकोलॉजी) की शिक्षा प्राप्त की है।
अयोध्या जैसे संवेदनशील और धार्मिक महत्व वाले जिले में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस तबादले के बाद अब उनके सामने कानून-व्यवस्था, राम मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा और आगामी आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।