अयोध्या 24दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[24/12, 1:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍🏼
*युवक का शव फंदे से लटका मिला*
अम्बेडकरनगर-
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपट्टी गांव निवासी एक छात्रा की मौत मामले के आरोपी युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला…
आरोपी युवक के पैंट पर पेन से लिखा गया है कई मोबाइल नंबर…
पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन नंदना गांव में पेड़ से लटकता हुआ मिला शव.
[24/12, 1:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍🏼 अयोध्या।
*अयोध्या में कोरिया की महारानी हो की 10 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज 11 बजे, कोरियाई प्रतिनिधि मंडल पहुंचा अयोध्या,*
सरयू नदी के किनारे बना है रानी हो का पार्क, अयोध्या से कोरिया का गहरा नाता, 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की एक राजकुमारी समुद्र के रास्ते पहुंची थी कोरिया, कोरिया के राजकुमार से हुआ था विवाह, कोरियाई दल आज कार्यक्रम में होगा शामिल।
[24/12, 1:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍🏼..
*29 और 30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित यूपी टीईटी (UP TET) परीक्षा स्थगित कर दी गई*
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। नई तारीखों का जल्द ऐलान होगा, और यह परीक्षा मई में हो सकती है, साथ ही पीजीटी और टीजीटी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा।
[24/12, 1:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*मुख्यमंत्री तक पहुंचा निर्मला हॉस्पिटल का मामला*
अयोध्या।
मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा निर्मला हॉस्पिटल का मामला। पीड़ित के परिवारीजनों ने गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में हलकारा का पुरवा निवासी सुशील कौशल ने बताया कि निर्मला हॉस्पिटल में इंजेक्शन की ओवरडोज लगाने से उनकी मां की पल्स अचानक 30-40 तक गिर गई। परिजनों ने अस्पताल का लाइसेंस/पंजीकरण निलंबित करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीएमओ की भूमिका को लेकर भी की शिकायत।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*