अयोध्या.20जून*अयोध्या नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
एक वायरल वीडियो ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और दलाली के खेल का खुलासा किया है।
वीडियो में कर्मचारियों द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के बदले पैसे लेते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है।
कथित तौर पर वसूली गई रकम को एकत्र कर गड्डी के रूप में रखा जा रहा है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों से भी अतिरिक्त धनराशि मांगे जाने के आरोप हैं।
मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवा के लिए भी परिजनों से पैसे वसूलने की बात सामने आई है।
दूर-दराज से आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोग कथित रूप से दलालों और कर्मचारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
बिना पैसे दिए फाइल आगे न बढ़ाने और डिजिटल हस्ताक्षर में देरी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
वायरल वीडियो के बाद नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब लोगों की नजर शासन और प्रशासन पर है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

More Stories
लखनऊ16जुलाई26*ढाई लाख में होने वाला था मासूम का सौदा, ऐन वक्त पर पुलिस ने किया भंडाफोड़
लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार *आज का राशिफल*