April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 20अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे..

अयोध्या 20अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे..

अयोध्या 20अक्टूबर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे..

 

अयोध्या।
शोभा यात्रा का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी । साकेत महाविद्यालय से निकली शोभायात्रा, राम पथ पर लगभग 4 किलोमीटर तय करेगी दूरी,कई प्रदेशों के लोक कलाकार दे रहे अपनी प्रस्तुति, राम कथा पार्क में सीएम योगी करेंगे शोभा यात्रा का स्वागत।
[10/19, 7:21 PM] +91 94155 29848: *भव्य-दिव्य-नव्य दीपोत्सव-2025 के पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पतित पावनी माँ सरयू मैया के तट पर लाखों दीपों के स्वर्णिम तेज के मध्य, माँ की महाआरती की।*

यह अप्रतिम दृश्य एक दिव्य वंदना बन गया, जो अयोध्या की अटूट आस्था और प्रभु राम के प्रति गहन समर्पण को साकार कर रहा है। भक्ति के इस भाव ने पूरी अयोध्या नगरी को अलौकिक रूप से आलोकित कर दिया।
[10/19, 7:22 PM] +91 94155 29848: *अयोध्या में प्रज्वलित हुआ आस्था का पहला ‘दिव्य दीप’!*

भव्य-दिव्य-नव्य दीपोत्सव-2025 के पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत पहला दीप प्रज्वलित कर इस ऐतिहासिक उत्सव का भव्य शुभारंभ कर दिया है।

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या इस समय अलौकिक तेज से सराबोर है। हज़ारों पूज्य संतों और लाखों भक्तों की उपस्थिति में भक्ति और दिव्यता का अनुपम दृश्य छा गया है, मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।
हर दिशा में गूंज उठा ।
जय सिया राम! जय श्री राम!
[10/19, 7:23 PM] +91 94155 29848: *प्रेम से रथ में विराजे राम, सीता और लक्ष्मण*

प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अत्यंत श्रद्धा से दिव्य रथ में विराजित किया। जैसे ही रथ नगर में निकला, समूची अयोध्या ‘जय सिया राम’ के जयघोष से गूँज उठी।
[10/19, 7:23 PM] +91 94155 29848: ✍️
*दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन..*

अयोध्या।
दीपोत्सव 2025 की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई

अयोध्या है जहां धर्म स्वयं मानव रूप में अवतरित हुआ

अयोध्या धाम में 2017 में दीपोत्सव का निर्णय लिया

आज लाखों लाख दीप अयोध्या में प्रज्ज्वलित होते हैं तो हर भारतीय के भाव सामने आते हैं

ये दीप 500 वर्षों के संघर्ष का स्वरूप हैं

हर दीप हमें याद दिलाता है सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

सदियों तक विदेशी आक्रांताओं के षड्यंत्र किए

1947 में जब देश आजाद हुआ तो लोगों को उम्मीद थी सांस्कृतिक आजादी मिलेगी

1949 में मूर्ति हटाने का हुक्म जारी किया

एक ही संकल्प था राम लला हम आएंगे मंदिर यहीं बनायेंगे

आज अयोध्या को पहचान के संकट से नहीं गुजरना पड़ता

अब हर वर्ष 6 करोड़ से 10 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं

अयोध्या आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित होगी।
[10/19, 8:40 PM] +91 94155 29848: ✍️
*बुरा हाल…*
अयोध्या में राम की पैड़ी जाने वाले रास्ते पर आम लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। VIP मूवमेंट के कारण रास्ता रोके जाने से वहां मौजूद लोग रास्ते में ही फंसे हैं। इस अव्यवस्था से वह परेशान हैं।👇
[10/19, 8:41 PM] +91 94155 29848: ✍️
*अयोध्या दीपोत्सव में राज्यपाल का दौरा निरस्त हुआ तो वहीं दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी अनुपस्थित थे। चर्चा तेज है कि अयोध्या दीपोत्सव के विज्ञापन में दोनों डिप्टी सीएम का नाम नहीं छपा।*
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर तंज भरी शैली में एक्स पर लिखा- जनता पूछ रही है कि यूपी भाजपा सरकार में ‘उप-मुख्यमंत्री’ के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं क्या? विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों के नाम तो दिख रहे, लेकिन डिप्टी सीएम साहब लोगों के नहीं। कहीं यहां भी ‘हाता नहीं भाता’ या ‘प्रभुत्ववादी सोच’ तो हावी नहीं हो गई। अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर!
[10/19, 8:42 PM] +91 94155 29848: *आज अयोध्या में त्रेता युग जीवंत हो गया —— हे मेरे राघवेंद्र सरकार , आपकी अप्रतिम आभा से नगरी जगर -मगर है —- धरती से अम्बर तक ——*
[10/19, 8:44 PM] +91 94155 29848: 29 लाख दीयों से जगमगाई राम की नगरी अयोध्या।

अयोध्या

राम की नगरी अयोध्या में लगातार नौवीं बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 29 लाख दीयों से अयोध्या जगमगा उठी। राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर 29 लाख दीयों की रोशनी से दमक उठी। राम की पैड़ी का कोना-कोना जगमगा उठा। इस दौरान पूरी दुनिया ने अयोध्या का एक ऐसा मोहक रूप देखा जो कि उनके मानस पटल पर सदैव के लिए अंकित हो गया। राम की नगरी में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी भव्यता को पूरी दुनिया ने देखा और कहा कि अब अयोध्या अपने चमकदार वर्तमान से रूबरू हो रही है। दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। पहले में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26. 11 लाख दीये जलाए गए। ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने नए कीर्तिमान की घोषणा की। यह लगातार नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी पदाधिकारी इस अद्भुत व अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। यह अनूठा रिकॉर्ड योगी सरकार ने दूसरी बार हासिल किया है। दीपोत्सव के इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग उमड़े। बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। दीपोत्सव के बाद यहां भव्य आतिशबाजी और ड्रोन शो हुआ।

Taza Khabar