अयोध्या 2 फरवरी 26 * संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता अज्ञात एंबुलेंस से लखनऊ ले जाने की आशंका
रुदौली (अयोध्या)।
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली निवासी चन्द्रकेत पाण्डेय (70 वर्ष) पुत्र शिव दर्शन पाण्डेय रविवार सुबह लगभग 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों के अनुसार, उन्हें गनौली कट के पास एक अज्ञात एंबुलेंस में बैठाकर लखनऊ की ओर ले जाया गया, ऐसी जानकारी सामने आई है।
लापता बुजुर्ग की ऊँचाई लगभग 6 फुट बताई जा रही है। लापता होने के समय वे नीला पायजामा, लाल चेकदार ऊनी शर्ट और नीली सदरी पहने हुए थे। परिजनों ने बताया कि चन्द्रकेत पाण्डेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सुबह से लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में थाना पटरंगा को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय ने भी बुजुर्ग के लापता होने की पुष्टि करते हुए प्रशासन से शीघ्र तलाश की मांग की है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
यदि किसी को चन्द्रकेत पाण्डेय के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें—9454403308, 9935572791, 8127956963

More Stories
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
रीवा22जुलाई26*रीवा कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई: संभागीय कार्यालय के स्टेनोटाइपिस्ट अजय मिश्रा निलंबित*