अयोध्या 18 अप्रैल 26*पत्रकार पर हमले को लेकर पत्रकारों ने की बैठक – बनाई रणनीति
मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मिल्कीपुर अयोध्या*मिल्कीपुर क्षेत्र के अमानीगंज में वरिष्ठ पत्रकार गिरजा प्रसाद शुक्ला पर हुए हमले के मामले में अब पत्रकारों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते 9 अप्रैल को हुए इस हमले के बाद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज पत्रकारों ने प्रशासन से वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी के नेतृत्व में पत्रकारों ने तहसील मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर पर एक आपात बैठक की और घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। बैठक के बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर से मिला। इस दौरान पत्रकारों ने आरोप लगाया कि घटना में नामजद आरोपी कई आपराधिक मुकदमों में शामिल हैं और उनकी गतिविधियां लगातार अपराधिक कृत्यों से जुड़ी है। वह खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित पत्रकार और उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों का एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सीओ मिल्कीपुर पीयूष और एसडीएम सुधीर कुमार ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, प्रदेश सचिव नरसिंह, विजय पाठक राहुल पांडे, रमा निवास पांडे, योगेंद्र सिंह, दिनेश जायसवाल, शत्रुघन यादव, देवराज मिश्रा, राकेश मिश्रा, राजेश उपाध्याय, गिरिजा प्रसाद शुक्ला, दल बहादुर पांडे, शिव कुमार पांडे, शैलेंद्र शर्मा, अनिल तिवारी, दिनेश गौड़ एवं मोहम्मद हसन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More Stories
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन