जयपुर 18 अप्रैल 26*‼️जयपुर की सीवर सफ़ाई में दो मजदूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन??‼️*🥺
_*क्या रोबोट मंत्रियों के घरों की सफ़ाई के लिए हैं?*_😳
*जयपुर में सीवर सफ़ाई के दौरान दो सफ़ाईकर्मी—रामबाबू और अजय—ज़हरीली गैस की चपेट में आकर मारे गए। दोनों ठेके पर काम कर रहे थे और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारे गए। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन ज़िम्मेदारी अब भी तय नहीं है। शायद हो भी नहीं।*🤷♂️
*दोस्तों!! जयपुर के सीवर में इस बार सिर्फ़ दो मजदूर नहीं डूबे, पूरा सिस्टम अपनी नाकामी के साथ डूब गया है। हर बार की तरह इस बार भी कहानी वही है ग़रीब उतरे, गैस उठी, और मौत ने मज़दूरों का गला घोंट दिया। देश में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं मगर सिस्टम से किसी की मौत से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। आज दो मरे हैं कल फिर दो मरने वाले इनकी जगह ले लेंगे।*😱
*लेकिन इस बार सवाल थोड़ा सीधा,और थोड़ा कड़वा है! जब सरकारें सालों से “रोबोट से सीवर सफाई” का ढोल पीट रही हैं, तो ये इंसान नालियों में क्यों मर रहे हैं❓*
*कहाँ हैं वो मशीनें जिनके नाम पर बजट पास हुआ❓कहाँ हैं वो “आधुनिक उपकरण” जिनकी तस्वीरें प्रेस रिलीज़ में छपती हैं❓या फिर सच यही है कि रोबोट सिर्फ़ कमीशन खोर काग़ज़ों में चलते हैं और असलियत में मजदूर मरते हैं❓*😳
*क़ानून साफ़ है—बिना सुरक्षा उपकरण किसी को सीवर में उतारना अपराध है।टेक्नोलॉजी उपलब्ध है! मानव को उतारने की ज़रूरत ही नहीं!फिर भी दो लोगों को सीढ़ी पकड़ाकर मौत के गड्ढे में उतार दिया गया। ये ग़लती नहीं है…ये सीधी-सीधी व्यवस्था की हत्या है।*😱
*मुझे पता है कि नगर निगम कहेगा कि इसके लिए निगम नहीं ठेकेदार ज़िम्मेदार है। ठेकेदार कहेगा कि हमें आदेश मिला था।अफ़सर कहेंगे कि जांच बैठा दी है। और इसी “ज़िम्मेदारी की रिले रेस” में हर बार मरने वाला वही होता है जिसके पास न आवाज़ होती है, न पहुंच।*🙄
*ज़रा सोचिए कि अगर रोबोट होते, तो क्या रामबाबू और अजय आज जिंदा नहीं होते❓अगर नियम लागू होते, तो क्या ये मौत टल नहीं सकती थी❓*😣
*असलियत यह है कि सिस्टम को सस्ती मजदूरी चाहिए, सुरक्षित व्यवस्था नहीं।क्योंकि मशीन में ख़र्च है, और इंसान सस्ता है।*🥺
*हर हादसे के बाद मुआवज़ा देकर फाइल बंद कर दी जाती है, लेकिन कोई ये नहीं बताता कि ज़िन्दगी की क़ीमत आख़िर कितनी तय कर रखी है इस सिस्टम ने❓क्या रोबोट से भी कम❓*😳
*अब सवाल सिर्फ़ दो मौतों का नहीं है,सवाल यह है कि क्या अगला सीवर भी किसी और की क़ब्र बनने वाला है❓*😣
*अगर इस बार भी जवाब नहीं मिला,तो साफ़ समझ लीजिए कि सीवर में गंदगी कम है ! असली सड़ांध सिस्टम के भीतर है।*💯

More Stories
अबोहर पंजाब27जुलाई26*इंदिरा नगरी में नशों के खिलाफ पुलिस का चैकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
अबोहर पंजाब27जुलाई26*साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर27जुलाई26*सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने नगर निगम के मेयर से कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की