[8/15, 2:19 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
*जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार*
*मौके से 4 हज़ार 7 सौ रुपये बरामद*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा। जुआरियों के पास से 4700 रुपये बरामद हुए।
ग्राम जुनेदपुर में जुआ खेलने की सूचना मुखबिर के जरिये प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव को मिली।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,सिपाही अरविन्द कुशवाहा,सुनील कुमार तथा सौरभ यादव को तत्काल मौके पर भेजा।पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो जुआरियों में भगदड़ मच गई।भाग रहे जुआरियों को पुलिस वालों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।पकड़े गये जुआरी श्रीकॄष्ण पुत्र छोटेलाल रसूलपुर,राजेन्द्र पुत्र चेतराम जुनेदपुर,संतोष पुत्र राम अवध सेंवढ़ारा,मुकेश कुमार पुत्र जगराज मवई के निवासी हैं।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जुआरियों के फड़ से 1150 रुपये जामा तलाशी लेने पर 3550 रुपये,मौके पर 52 तास के पत्ते एक अदद अधजली मोमबत्ती बरामद हुई।विश्वनाथ यादव ने बताया कि जुआरियों को धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
[8/15, 2:19 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
*निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार के निकट निर्माणाधीन मकान से चोर लगभग ढाई कुंतल सरिया चोरी कर लेे गए।भवन स्वामी को घटना की जानकारी मिली तो उसने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दी।
ग्राम रामपुर गुदारा निवासी पवन कुमार सिंह बाबा बाजार-मां कामाख्या धाम मार्ग पर बाबा बाजार पुलिस चौकी के निकट भवन का निर्माण करा रहे थे।पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने गांव चले गए थे।इसी बीच मौका पाकर चोर निर्माणधीन मकान के पास रखी लगभग ढाई कुंतल सरिया उठा लेे गए।पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। बाबा बाजार के कार्यवाहक चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।चोरों का पता लगाया जा रहा है।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*