अयोध्या 12दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[12/12, 9:28 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
2 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस के मुताबिक युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद घर से लापता हुआ था युवक, अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था युवक ने, कोतवाली अयोध्या के मणिपर्वत क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला शव,थाना तारुन के परसावां महोला गांव का रहने वाला था मृतक युवक अनुराग वर्मा।
[12/12, 9:28 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या ।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कर लेंगे भाग।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला धीरे-धीरे हो रहा है शुरू।
कल दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के आवास पर बैठक।
राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की होगी बैठक ,बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य भी होंगे शामिल।
ध्वजारोहण समारोह की होगी समीक्षा आगामी दिनों में होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी र (भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ) के समारोह पर भी होगा चर्चा।
[12/12, 10:01 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में करीब 2200 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन किया गया।
आंदोलन में बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मचारियों ने नव–नियुक्त ठेकेदार पर उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगाया।
कार्यस्थलों पर अनियमितता, दबाव और वेतन संबंधी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया गया।
नगर निगम परिसर में जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ।
परिसर में आयोजित आम सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाघमार, प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्रा और अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा शामिल रहे।
पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
आंदोलन के चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर नजर आने लगे।
[12/12, 10:01 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जिला जज रणंजय कुमार और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर ने बीकापुर में बने ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।ग्राम न्यायालय की नई बिल्डिंग का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कुछ अव्यवस्थाओं को देखा और उनमें सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने अधिवक्ताओं को दिसंबर के अंत तक पेंडिंग कामों को पूरा करने का निर्देश दिया।इसके बाद, उन्होंने बार एसोसिएशन सभागार में अधिकताओं के साथ बैठक की और लगभग ढाई घंटे तक मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जनवरी के पहले सप्ताह में ग्राम न्यायालय का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

More Stories
मथुरा 12 मई26*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*
मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*