अयोध्या 10दिसम्बर 25*सामाजिक कार्यकर्ता ने घर- घर जाकर SIR फॉर्म भर कर जमा कराने में की मदद
भेलसर(अयोध्या)*निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यकम में आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली के महाराजा रुद्रमल नगर वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा अपने वार्ड में अहम भूमिका निभाते हुए लोगों के घर घर जाकर एसआईआर के फॉर्म भर कर लोगों की मदद की साथ ही निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से 2003 की मतदाता सूची डाउनलोड करके लोगों के संबंधियों का विवरण भी निकाल कर सहयोग किया जिससे मतदाताओं सहित बीएलओ को आसानी हुई।
श्री एखलाक राजा ने बताया कि शुरुआत में कैंप लगाकर एसआईआर फॉर्म भरे, लेकिन कैंप में भीड़ ज्यादा हों जाने के कारण लोगो को असुविधा हो रही थी इसलिए सुबह से लेकर देर रात तक घर घर जाकर फॉर्म भरने का अभियान शुरू किया। वार्डवासियों के अब अधिकतर फार्म भरे जा चुके हैं।श्री राजा के इस कार्य की वार्ड सहित पूरे नगर में सराहना हो रही है।

More Stories
सुल्तानपुर14अगस्त26* पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़: 02 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल,
उत्तर प्रदेश14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ14अगस्त26*महिला सहायता पर सियासी जंग…*भाजपा के ₹20 हजार पर अखिलेश का ₹40 हजार का दांव….*