पूर्णिया बिहार 10 दिसंबर 25*पूर्णिया लोकसभा में नई रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग, पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाई आवाज़
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन, गढ़बनेली बाजार, जलालगढ़ और प्रोफेसर कॉलोनी में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर ओवरब्रिज नहीं होने से आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है
पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधूरी हैं और उन्होंने रेल मंत्री से इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्सेला-बिहारीगंज रेलखंड लाइन को क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है
इससे पहले, पप्पू यादव ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं में सुधार के लिए कई अहम मांगें रखी थीं। उन्होंने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट बनाने और गिट्टी प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की भी मांग की थी ,
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक