*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व राजेश मिश्रा की रिपोर्ट*
अयोध्या 09 सितंबर *जानवर के लिए चारा लेने गई 17 वर्षीय किशोरी को करंट लगने से हुई मौत*
*विद्युत विभाग की घोर लापरवाही ने ली किशोरी की जान*
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के एक गांव में जानवर के लिए चारा लेने गई 17 वर्षीय किशोरी को करंट लगने से मौत हो गई।परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से किशोरी की मौत होने का आरोप लगाया है।
मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मीनापुर फगौली का है गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी मनीषा कुमारी पुत्री विजयपाल लोधी बुधवार की सुबह 11:00 बजे जानवर के लिए खेत में चारा काटने गई थी तभी अचानक रास्ते में जाते समय विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों को जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची शुजागंज पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा है।घटना को लेकर विद्युत विभाग के प्रति गांव के ग्रामीण व परिजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है।मृतक मनीषा के पिता विजयपाल लोधी ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई माह से विद्युत पोल का तार लटका हुआ था।लेकिन उस पर विद्युत विभाग का ध्यान नहीं गया समय रहते अगर विघुत विभाग चेत गया होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती जिससे आज मेरी पुत्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत नहीं होती।सूचना पाकर पहुंचे रुदौली विधायक पुत्र आलोक चंद यादव व जिलापंचायत सदस्य रामनेवल लोधी ने मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया है तथा शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,